तिलवाड़ा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित बंदरतोली-मवाणगांव मोटरमार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य का विधायक भरत सिंह चौधरी ने पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने विभाग को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य करने के निर्देश भी दिए।
4.95 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क सुधार कार्य के श्रीगणेश पर विधायक चौधरी ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों को सुलभ यातायात मुहैया हो । उन्होंने लोगों से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने को भी कहा। विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मार्ग सुधारीकरण कार्य में मानकों व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेवमाल, भेषज संघ अध्यक्ष कपूर सिंह, एलपी डिमरी, अमित रावत, पुष्कर सिंह, विशंबर भट्ट, कुलवीर रावत, पीएमजीएसवाई के ईई पवन कुमार, शिवम रावत, विपिन कर्णवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।