फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी मंदिर में दो दिवसीय तालतोली मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। न्याय पंचायत ल्वारा में मां राज राजेश्वरी देवी मंदिर में दो दिवसीय तालतोली मेला वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर आराध्य मां ने मंदिर से बाहर आकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने मां राज राजेश्वरी को झूले में भी झूलाया।
विज्ञापन

शनिवार को ऊखीमठ ब्लाक के ल्वाणी एवं तुलंगा गांव के दक्षिण पश्चिम में तालतोली में मां राज राजेश्वरी मंदिर में मेले का शुभारंभ हुआ। पुजारियों ने आराध्य देवी की विशेष पूजा-अर्चना कर श्रृंगार किया। इसके उपरांत देवी को भोग लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी की भोगमूर्ति को सभा मंडप में विराजमान किया गया। जहां पर अपने पश्वा पर अवतरित होकर मां राज राजेश्वरी ने नृत्य करते हुए अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत आराध्य को परंपराओं के तहत झूले में विराजमान किया गया। मान्यता है कि चैत्र माह की अष्टमी व नवमी को मां राज राजेश्वरी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर आती है। मंदिर में तुलंगा, खेड़ा, चौंडी, नयागांव, सल्या, सोला, भिनोली, बेलखुर, देवांगण, ल्वाणी, अन्द्रवाडी, ल्वारा, नमोली, जयलोक समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने आराध्य के दर्शन कर भोग लगाया। इस मौके पर शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सेमवाल, गुलाब सिंह, मनवर सिंह, देवी प्रसाद बगवाड़ी, रामकृष्ण, आलम सिंह, कलम सिंह, दौलत सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें