अगस्त्यमुनि। 18वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 की बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में नैनीताल और देहरादून का दबदबा रहा। बालिका वर्ग युगल में रुद्रप्रयाग तीसरे स्थान पर रहा।
इंडोर स्टेडिमय में बालकों के युगल वर्ग में देहरादून उप विजेता रहा। बालिकाओं में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने हरिद्वार को पराजित कर खिताब जीता जबकि चंपावत तीसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं की एकल स्पर्धा में नैनीताल जिले की कृति जोशी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। देहरादून की शिवानी दूसरे और पौड़ी की नेहा रावत तीसरे स्थान पर रही। बालकों की एकल स्पर्धा में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के विनोद दानू विजयी रहे। चंपावत के यश मेहरा दूसरे और देहरादून के लक्ष्मण रावत तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 10 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।