रुद्रप्रयाग। वर्षभर रोजगार देने की एक सूत्री मांग को लेकर पीआरडी जवान सोमवार से 24 घंटे का धरना देंगे। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलनरत जारी रखने का निर्णय लिया।
मांग को लेकर पुराने विकास भवन में पीआरडी जवानों का धरना-प्रदर्शन छह अक्तूबर से जारी है। संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भारती ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पीआरडी जवान सुगम व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें एक भी सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की नई रणनीति को लेकर 23 अक्तूबर को बैठक की जाएगी। इसके बाद अगले 10 दिनों तक 24 घंटे धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी पीआरडी जवानों को आंदोलन सफल बनाने के लिए सहयोग देने को कहा।