फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 को शिक्षा अधिकारी कार्यालय का होगा घेराव

Tue, 01 Dec 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा आगामी नौ दिसंबर को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संघ ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, कार्मिकों व समन्वयकों को विगत चार माह से वेतन न मिलने पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन



संघ के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह रावत व जिला महामंत्री दलेब सिंह राणा ने कहा कि शिक्षकों के वेतन निर्गत करने के संबंध में पूर्व में संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा भी उच्च अधिकारियों से मुलाकात की गई थी। लेकिन अभी तक वेतन निर्गत नहीं किया गया है।

इससे शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी नौ दिसंबर को सीईओ कार्यालय का घेराव कर धरना दिया जाएगा।

इसके लिए छह दिसंबर को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भवन भटवाड़ीसैंण में शिक्षकों की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि नौ दिसंबर तक भी वेतन निर्गत नहीं किया जाता है तो संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें