फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित सैक्टर अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव-2019 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक में चुनाव संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर डीएम ने एडीएम को उक्त अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने व अंतिम चेतावनी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में सेक्टर अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए एडीएम को उक्त अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन में नियुक्त कार्मिकों को निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से लेने को कहा। बैठक में नोडल अधिकारी/एडीएम विनोद कुमार ने सेक्टर अधिकारियों को अतिसंवेदनशील मैपिंग की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों को अपने अधीन क्षेत्रों में जाकर सर्वे कार्य करना, सभी अतिसंवेदनशील मुहल्लो/मदताता खंडों में भय फैलाने वाले व्यक्तियों की मतदान केंद्रवार सूची बनाने, सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना, पोलिंग बूथ से 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री पर रोक लगाने आदि का कार्य करना है। इस मौके पर एडीएम गिरीश गुणवंत, सीडीओ एनएस रावत, एसडीएम सदर देवानंद शर्मा, एसडीएम देवमूर्ति यादव, सीओ गणेश लाल, परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी समेत सभी सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें