फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा खेतों में डालने पर कार्यदायी संस्था को 133 के तहत नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कटिंग का मलबा खेतों में गिराए जाने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को मानकों के तहत आगामी फरवरी तक पूरा करने को भी कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने हाईवे के चौड़ीकरण का मलबा कार्यदायी संस्था द्वारा नाला व भेतसेम में ग्रामीणों के खेतों में डाले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई और 10 दिन के भीतर मलबा डंप करने के लिए गैबियन दीवार का निर्माण करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी सीतापुर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन बस टर्मिनल का जायजा लिया। साथ ही सोनप्रयाग में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गौरीकुंड में निर्माणाधीन चेंजिंग रूम, शौचालय, घोड़ा पड़ाव का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गुप्तकाशी में प्रसाद योजना के तहत बनाई जा रही पार्किंग का निरीक्षण करते हुए सुस्त गति से हो रहे कार्य पर रोष जताया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को नियमित मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनएच, जलंस्थान, ऊर्जा निगम के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें