फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम होने पर गौचर हवाई पट्टी पर होगी इमरजेंसी लैडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे में मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही केदारनाथ में भी दो सेफ हाउस बनाए गए हैं, जो सुरक्षा घेरे में हैं।
विज्ञापन

यूं तो मौसम विभाग ने प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के दौरान मौसम सामान्य रहने की बात कही है, लेकिन, मौसम खराब हुआ तो इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगर, सुबह 10 बजे तक केदारनाथ में मौसम खराब रहा या घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में दिक्कत हुई तो, हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग करेगा। प्रधानमंत्री के धाम पहुंचने के बाद मौसम बिगड़ा तो, यहां वीआईपी हेलीपैड और मंदिर के समीप सेफ हाउस बनाए गए हैं। यहां महत्वपूर्ण सुविधाएं व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा को लेकर जवान तैनात किए गए हैं।

मुख्य सचिव ने लिया धाम में जायजा
रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने वित्त सचिव अमित नेगी के साथ पीएम कार्यक्रम को लेकर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वीआईपी हेलीपैड से धाम व अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें