फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमबली में दुकान में आग लगने से व्यापक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारनाथ यात्रा के पैदल पड़ाव भीमबली में एक दुकान में रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। दुकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने डीएम को पत्र भेजकर नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीमबली में सुशील पुष्पवाण की दुकान में रखे रसोई गैस सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। जब, तक संचालक व वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटें दुकान को अपने आगोश में ले चुकी थी। इस दौरान संचालक चिल्लाते हुए बाहर भाग। आवाज सुनकर वहां अन्य दुकान संचालक व यात्रा ड्यूटी पर तैनात विभागीय कर्मचारी व सुरक्षा जवान पहुंच गए। तत्परता के साथ दुकान में लगी आग को बुझाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से पूरा तंबू जलकर राख हो चुका है। अन्य खाद्य सामग्री व कपड़े भी स्वाह हो चुके हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी लिखित में सूचना दी जा चुकी है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से आर्थिक मदद की मांग की है, जिससे वह पुन: अपनी दुकान संचालित कर सके। इधर, डीएम ने बताया कि मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट से जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही तहसील ऊखीमठ के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें