रुद्रप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय ‘टेकफेस्ट’ का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रोजेक्ट और मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आईटीआई रुद्रप्रयाग की टीम को पुरस्कृत किया गया।
रैंतोली में आयोजित ‘टेकफेस्ट महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं की राज्य व देश के विकास में अहम भूमिका है। इन संस्थानों से प्रशिक्षित युवा, आज बड़ी-बड़ी कंपनियों में ऊंचे पदों पर हैं। सामान्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त युवा भी स्वरोजगार संचालित कर सकता है। महोत्सव में प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में आईटीआई रुद्रप्रयाग की टीम द्वारा तैयार मॉडल मोटर जनरेटर आल्टरनेटर एंड विंड इलैक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन को प्रथम स्थान और जेसीबी मशीन प्रणाली मॉडल को दूसरा स्थान मिला। जबकि मॉडल प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग टीम के इलेक्ट्रिक जनरेशन ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रब्यूशन प्रणाली को प्रथम व अगस्त्यमुनि टीम द्वारा तैयार वाटर लेबल इंटीकेशन सिस्टम मॉडल को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर डीएम ने छात्रों से मॉडल व प्रोजेक्ट से संबंधित सवाल भी पूछे। महोत्सव के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। महोत्सव में रुद्रप्रयाग संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रशिक्षु अतुल चौहान को संस्थान के ऑल ओवर गुड परफॉरमेंस का पुरस्कार दिया गया। जबकि अनुदेशक बीएन पुरोहित को सराहनीय कार्यों को किए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बसुकेदार, अगस्त्यमुनि व चिरबटिया आईटीआई के शिक्षक व छात्रों के अलावा सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, प्राचार्य एनके शर्मा, गोपाल समेत अन्य मौजूद थे।