फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में भूमि खाली करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। मक्कूबैंड से पटपड़िया तक बुग्याल क्षेत्र में 75 अवैध अतिक्रमण चिहिृृत किए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसडीओ सहित तहसील प्रशासन की टीम ने बीते बृहस्पतिवार को मक्कूबैंड से पटपड़िया तक बुग्याल में अवैध अतिक्रमण का जायजा लिया। टीम ने मक्कूबैंड, पवधार, दुगलबिट्टा, पंगेर, बनियाकुंड और पटपड़िया में वन पंचायत भूमि में 75 अवैध अतिक्रमण चिहिृृत किए, जिसमें 38 स्थायी निर्माण भी शामिल हैं। टीम ने सभी अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। एडीएम ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग को भी चोपता में चिहिृृत किए गए 32 अतिक्रमण के खिलाफ सेंचुरी एरिया अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। यहां होटल व लॉज का संचालन किया जा रहा है। जांच टीम में एसडीओ महिपाल सिरोही, एसडीओ शिव लाल, एसडीमए जीएस चौहान, राजस्व उप निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट और सतीश भट्ट शामिल थे। चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में अवैध अतिक्रमण के मामले को अमर उजाला ने समय-समय पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की हैं। खबरों का संज्ञान लेते हुए ही प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें