जखोली। विकासखंड के धारकोट गांव की एक महिला की घास काटते वक्त पांव फिसलने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत धारकोट निवासी मासंती देवी (34) पत्नी शर्मालाल निवासी धारकोट अपने घर से कुछ दूर आगे डांडाधार के जंगल में घास लेने गई थी। इसी बीच पांव फिसलने से वह करीब पचास मीटर नीचे मयाली-गुप्तकाशी मोटरमार्ग पर गिर गई। इस बीच यहां कार्य कर रहे लोगों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और महिला को घर ले आए। मायके पक्ष को भी घटना की सूचना कर दी गई। बाद में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।