फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति करना होगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। महिला एवं बाल विकास की ओर से किशोरी शक्ति योजना के तहत सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस मौके पर किशोरियों को उनके अधिकारों के साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

सुमाड़ी में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष ऊषा सकलानी व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रंजना गैरोला भट्ट ने किशोरियों को गुड एंड बैड टच, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल तस्करी आदि के बारे में बताया। उन्होंने किशोरियों स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी दी। किशोर बोर्ड के सदस्य नरेंद्र सिंह कंडारी ने जिला स्तर पर बच्चों व किशोरियों का डाटा बैंक तैयार करने की बात कही। सुनीत सिंह के संचालन में पहले दिन सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में 25 किशोरियों सहित अन्य छोटे बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें