फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ागाड़ के समीप जंगल में एक युवक का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त चिलौंड गांव निवासी विपिन (22) पुत्र बल्लीराम के रूप में हुई है। युवक बीते तीन दिन से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना ऊखीमठ से थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पंखोली ने बताया मौत की सही स्थिति पोस्टमार्टम के लिए स्पष्ट हो पाएगी। मृतक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें