रुद्रप्रयाग। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान की ओर से महिलाओं पापड़ व अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के गुर भी सिखाएं जा रहे हैं।
पं. दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आरसेठी सभागार में दिए जा रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण में संस्था के निदेशक डा. संजय कुमारे व लीड बैंक प्रबंधक एमएस तोमर ने प्रशिक्षणार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जबकि उद्यान विभाग के राजकीय फल संरक्षण इकाई के पर्यवेक्षक मदन सिंह ने अचार तथा बबीता अग्रवाल ने पापड़ बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान के प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल ने उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उधर, कालीमठ घाटी के कोटमा गांव में भी भूपेंद्र सिंह व प्रियंका नौटियाल द्वारा संस्थान के माध्यम से तीस महिलाओं को मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए जा रहे हैं।