फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ रि-डेवलपमेंट के कार्यो पर बर्फबारी का ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ रि-डेवलपमेंट के तहत धाम में हो रहे निर्माण कार्यो पर बर्फबारी ने ब्रेक लगा दिए हैं। धाम में मौसम बेहद खराब होने और लगातार बर्फवारी से निर्माण कार्य ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

दस दिनों से जहां पाला और गिरता पारा धाम में निर्माण कार्यों में परेशानी कर रहा था, वहीं मंगलवार को दिनभर होती बर्फबारी ने कार्यो पर पूरा ब्रेक लगा दिया है। बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज से क्षेत्र में आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में यहां मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर घाट निर्माण व सुरक्षा दीवार सहित मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण, चबूतरा निर्माण सहित अन्य कार्यों पर प्रभाव पड़ना निश्चित है। निम के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर तक भी मौसम साफ होने पर भी तीन दिन बर्फ हटाने में ही लग जाएंगे। ऐसे में रविवार से ही काम शुरू हो पाएंगे। इधर, जिला प्रशासन भी केदारनाथ के मौसम पर नजर लगाए हुए हैं। मंगलवार को पूरे दिन डीएम धाम में हो रही बर्फबारी की जानकारी लेते रहे। बता दें कि केदारनाथ में हो रहे कार्यों को एक वर्ष में पूरा होना है। पीएमओ कार्यालय से लगातार निगरानी हो रही है, जिससे राज्य सरकार और प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें