फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित हुए बिना समाज तरक्की नहीं कर सकता : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा की बेहतरी के लिए स्कूलों में रिक्त पदों की पूर्ति और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

यहां, आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए शासन स्तर पर बेहतर कार्य किए जाएंगे। प्राथमिक स्तर से ई-लर्निंग कक्षाओं का संचालन कर बच्चों को सूचना व संचार तकनीक से भी अवगत कराया जाएगा। कहा कि शिक्षित हुए बिना समाज तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे में स्कूलों में बुनियादी जरूरतों को उपलब्ध कराना उनकी व सरकार की पहली प्राथमिकता है। समारोह में चौधरी ने सेवानिवृत्त शिक्षक विजय शाह, मगनानंद भट्ट, श्रीधर प्रसाद भट्ट, श्यामलाल भारती, बीना सकलानी, पुष्पा चौधरी, रश्मि भट्ट आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक प्रेम सिंह गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएन भट्ट, जिलाध्यक्ष्ज्ञ विक्रम सिंह झिक्वांण, प्रवक्ता बीरेंद्र कठैत, सुरेंद्र सिंह गुंसाई, वंशीधर गौड आदि मौजूद थे। इससे पूर्व संघ की बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर जनपद के तीनों ब्लाकों के संघ पदाधिकारी व शिक्षक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें