शुक्रवार को 7858 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। केदारनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 7858 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए। भगवान के दर्शनों के लिए 3991 पुरुष, 3656 महिलाएं, 210 बच्चे व एक विदेशी पर्यटक ने केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए। कपाट खुलने से अब तक कुल 60113 श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर चुके है।
केदारनाथ में हल्की बारिश, मुख्यालय में पड़े ओले
दोपहर बाद केदारनाथ समेत यात्रा मार्गों पर हल्की बारिश शुरू हुई। जबकि मुख्यालय में जमकर ओले पड़े। शुक्रवार को दोपहर बाद केदारनाथ धाम में बारिश शुरू हो गई। केदारनाथ समेत मुख्य यात्रा पड़ावों में हल्की बारिश रही। वहीं, मुख्यालय में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। करीब आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक लगातार बारिश होती रही। इसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, मद्महेश्वर, तुंगनाथ घाटी समेत अन्य स्थानों पर भी ओलावृष्टि हुई।
बारिश के पानी से लोग परेशान
शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश से वार्ड संख्या 6 के महादेव मोहल्ला-हितडांग जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे पानी घरों में घुसने लगा। स्थानीय निवासी हरेंद्र का कहना है कि नगरपालिका की ओर से रास्ते पर पानी की निकासी के लिए बनायी गई नाली चौक हो गई। इस कारण पानी रास्ते पर ही जमा हो गया। जिस कारण उनके भवनों का खतरा पैदा हो गया।