फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई दिवस में दर्ज हुई 78 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जिला कार्यालय में जनसुनवाई दिवस पर जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने 78 समस्याएं दर्ज कराईं।
विज्ञापन

टीका सिंह नेगी निवासी शांतिपुरी नंबर चार ने विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने, इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम रसोईयापुर सितारगंज ने भूमि का वर्ग एक में विनियमितीकरण करने, सत्यवती निवासी पंजाबी मोहल्ला किच्छा ने राशन कार्ड को अंत्योदय योजना के तहत शामिल कर नया राशन कार्ड बनाने, जोगिंद्र कौर निवासी बिंदुखेड़ा रुद्रपुर ने बीपीएल राशन कार्ड बनाने, गणेश चंद्र पाण्डे निवासी ग्राम चुकटी देवरिया किच्छा ने पुत्री के विवाह के लिए राहत राशि दिलाने, राकेश गुप्ता पूर्व प्रधान महेशपुर बाजपुर ने नाली निर्माण कराने की मांग की। टनकपुर डिपो के एक परिचालक ने पुराने मामले में बहाली को लेकर एआरएम और दो कर्मचारियों पर पहले रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्रवाई न होने की समस्या और निस्तारण की मांग की। इसके अलावा अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं उठाईं। वहां सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, एसएलओ नरेश चंद्र दुर्गापाल, ईई विद्युत चंदन सिंह, ईई सिंचाई दीक्षांत, ईई पेयजल पीएन चौधरी, ईई जल संस्थान तरुण शर्मा, एसीएमओ उदय शंकर, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य, एआरटीओ पूजा नयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें