फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को लगाया गेट

विज्ञापन
रुद्रपुर के छतरपुर गांव में भारी वाहनों की रोकथाम के लिए बनाया गया गेट। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। छतरपुर गांव में तीन दिन पूर्व रेता लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए छतरपुर रोड पर गेट लगवा दिया है। पुलिस के अनुसार टोल टैक्स बचाने के लिए ट्रक चालक उक्त सड़क का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

बीते शनिवार रात छतरपुर रोड पर रेता से भरे कए ट्रक ने क्षेत्र के एक 14 वर्षीय किशोर को कुचल दिया था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें पांच पुलिस कर्मियों के साथ ही करीब सात ग्रामीण घायल हो हुए थे। मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
पुलिस छानबीन में सामने आया कि ट्रक चालक किच्छा रोड स्थित टोल प्लाजा पर टोल भुगतान से बचने के लिए किच्छा के बाद टोल प्लाजा के पहले से ही पंतनगर को मुड़कर पंतनगर, भूरारानी और छतरपुर होते हुए तेल मिल से बाजपुर और काशीपुर को निकल रहे थे। इस पर रोक लगाने के लिए अब पुलिस विभाग ने छतरपुर रोड पर एक गेट लगा दिया है।
विज्ञापन

इधर, सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वालों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें