फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलदेई महोत्सव में नवदुर्गा व गंगानगर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
doli - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गुप्तकाशी/ऊखीमठ। होली हिमालया सोसाइटी की ओर से गुप्तकाशी में फुलारी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नवदुर्गा टीम ने बाजी मारी। जबकि दूसरी तरफ सोसियल हेरिटेज आर्ट (ऊषा) द्वारा ऊखीमठ में पहली बार आयोजित फुलदेई महोत्सव में गंगानगर की टीम अव्वल रही। महोत्सव में केदारघाटी के गांवों से 31 फुलारी टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में फुलारी महोत्सव का शुभारंभ ग्राम प्रधान मदन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में घोघा माता की डोली के साथ पहुंची बाल टीमों ने मंदिर परिसर में वसंत ऋतु और फूलदेई से जुड़े पारंपरिक गीतों के साथ नृत्य कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में क्वंद गांव की नवदुर्गा टीम प्रथम मैखंडा गांव की महेशमर्दनी टीम द्वितीय व रोहित एवं पार्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता व अन्य प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। दूसरी ओर सोसियल हेरिटेज आर्ट (ऊषा) द्वारा पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहली बार फुलादेई महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें डंगवाडी, भटवाडी, उदयपुर, ब्रहामणखोली, मस्तोली, पैंज, किमाणा, डुंगरसेमला, गांधीनगर, जाखणी, मंगोली, चुन्नी एवं प्रेमनगर गांव की टीमों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा एवं स्थानीय बाद्य यंत्रों के साथ मुख्य बाजार से ओंकारेश्वर मंदिर परिसर तक घोघा माता की भव्य झांकी भी निकाली। इसके उपरांत बतौर मुख्य अतिथि श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने फूलदेई महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा, कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति के विकास में लाभकारी हैं। महोत्सव में फुलारी टोलियों ने फूलदेई से जुड़े पारंपरिक गीत-नृत्य पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, जिसमें गंगानगर की बाल टीम प्रथम, मस्तोली की बाल टीम द्वितीय व डंगवाड़ी की टीम तृतीय रही। सभी टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रंगकर्मी लखपत सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, चंडी प्रसाद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, समिति अध्यक्ष विजेंद्र नेगी, ऊषा आर्ट के संस्थापक दीपक नेगी, नवीन शैव, प्रदीप सेमवाल, राकेश शुक्ला, डा. डीसी सेमवाल, एसडी नौटियाल, सुदर्शन नेगी, सचिव रघुवीर असवाल समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें