फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखोली के बंदरतोली के शुभम गेट में 29वीं रैंक प्राप्त की

विज्ञापन
subham - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड के बंदरतोली गांव निवासी शुभम डोभाल ने ग्रेज्युएट एप्टीट्यूट टेस्ट इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा में देश में 29वीं रैंक प्राप्त कर रुद्रप्रयाग व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। शुभम वर्तमान में ग्राफिक एरा विवि में कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

शुभम ने प्राथमिक स्तर की पढ़ाई अपने गांव के प्राथमिक स्कूल से ही प्राप्त की। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यायल जाखधार (गुप्तकाशी) में कक्षा 6 के लिए चयन हुआ। वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण के उपरांत शुभम ने ग्राफिक एरा विवि में कंप्यूटर साइंस में बीटेक में प्रवेश लिया। साथ ही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुट गए। इस वर्ष गेट में ऑल इंडिया लेवल पर 29वीं रैंक प्राप्त कर शुभम ने अपने माता-पिता, संस्थान और जनपद के साथ ही उत्तराखंड राज्य का नाम भी रोशन किया है। अमर उजाला से बातचीत में शुभम ने कहा कि वर्ष 2010 में पिता दौलतराम डोभाल के निधन के बाद परिस्थितियां खराब हो गई थी, लेकिन मां (विमला देवी) ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने हम तीन भाई बहनों को पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया। दो वर्ष पूर्व जब मैं देहरादून पढ़ने आया तो मां भी घर को छोड़कर मेरे साथ में आ गई, ताकि मुझे पढ़ाई में किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो। साथ ही पढ़ाई में दीदी ईना व जीजाजी अनूप सकलानी ने पूरी मदद की है। शुभम का कहना है कि सफलता के लिए लक्ष्य पर ध्यान होना सबसे जरूरी है। ईमानदारी से नियमित परिश्रम से सफलता अर्जित की जा सकती है। कहा कि नवोदय के प्रधानाचार्य वीएस गुसाई व ग्राफिक एरा के फाउंडर कमल घनसाला ने मुझे हर कदम पर प्रेरित किया है। कहना है कि मैं राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़कर अपने देश की सेवा करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें