रुद्रपुर। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया 24 और 25 मार्च को होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि सत्र 2019-20 में देहरादून और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए काशीपुर स्टेडियम में 24 मार्च और स्टेडियम रुद्रपुर में 25 मार्च को ट्रायल होंगे।
इसमें कक्षा छह के बच्चों के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस और निशानेबाजी खेलों के प्रारंभिक ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।