रुद्रपुर। जिले की विभिन्न थाना चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात तीन निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों का एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के आदेश पर तबादला किया गया है।
पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार गर्ब्याल को पुलिस लाइन से विवेचना सेल, उमेद सिंह दानू को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, कुंवर सिंह रावत को होमीसाइड सैल से विशेष जांच प्रकोष्ठ और सम्मन सेल के साथ ही सूचना प्रकोष्ठ का कार्यभार दिया गया है। उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडे को पुलिस लाइन से थाना काशीपुर, बीएस बिष्ट को एसएसआई काशीपुर से थाना रुद्रपुर, जावेद मलिक को थाना कुंडा से थाना काशीपुर, कैलाश सिंह देव को थाना पुलभट्टा से थाना पंतनगर, प्रदीप पंत को प्रभारी बाजार चौकी खटीमा से थाना झनकइया, अनिल चौहान को थाना झनकइया से प्रभारी बाजार चौकी खटीमा और प्रकाश चंद्र को थाना काशीपुर से थाना रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।