फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौड़ी सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, खेतों में नहीं हुई बुआई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से सटे सौड़ी गांव के खेतों को पानी पहुंचाने वाली सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने से खेत बंजर पड़ने की कगार तक पहुंच गए है। ग्रामीण अभी तक अपने खेतों में गेंहू की बुआई नहीं कर पाए है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि विकासखंड के सौड़ी के ग्रामीणों के खेत गांव व हाईवे से लगे हुए है। इन खेतों में सिंचाई के लिए सौड़ी के गदेरे से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल बरसात में इन खेतों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति करने वाली दोनों नहरें क्षतिग्रस्त होने से गांव की करीब साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि बंजर होने की कगार पर है। खेतों में पानी नहीं पहुंचने से ग्रामीण अभी तक गेंहू की बुआई नहीं कर पाए है। ग्रामीण जयपाल सिंह रावत, दिनेश भंडारी, दिलवर सिंह कुलदीप सिंह आदि का कहना है कि क्षतिग्रस्त नहरों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इधर, सिंचाई विभाग केदारनाथ के अवर अभियंता जेआर जोशी ने बताया कि दस दिनों भीतर सिंचाई नहर को दुरुस्त कर सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें