फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अगस्त को चिरबटिया में होगी 21 किमी हॉफ मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के 13 पर्यटन डेस्टिेनशन में शामिल चिरबटिया में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को 21 किमी लंबी हॉफ मैराथन होगी। प्रतियोगिता चार वर्गों में होगी। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। प्रथम 10 स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी दिल्ली मैराथन में भाग लेंगे। मैराथन के लिए अभी तक 543 युवा पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। साथ ही गांवों में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि चिरबटिया को वैश्विक स्तर पर पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिलाना है। चिरबटिया से पालाकुराली मोटर मार्ग पर हॉफ मैराथन 21 किमी की दौड़ का आयोजन होगा। प्रथम वर्ग ओपन कैटगरी 21 वर्ष से अधिक के लिए 21 किमी दौड़ अनिवार्य है। दूसरे वर्ग में 15 किमी पुरुष वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु, तीसरे वर्ग में 10 किमी महिला वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु और चौथे वर्ग में पांच किमी की दौड़ 14 से 17 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिकाओं के बीच होगी। डीएम ने एसडीएम जखोली व जिला खेल अधिकारी को आयोजन की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। भोजन व्यवस्था के लिए गांव में 15 घर होम स्टे के चयनित किए गए हैं। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, बीरेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह, सुनील नौटियाल, महेशी आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें