फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के एक घंटे बाद से बच्चे को स्तनपान कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार-बणसू द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत ल्वारा में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए बताया गया कि बच्चे के जन्म के एक घंटे बाद से स्तनपान कराना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कैलाश पुरोहित ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाएं घर के कामकाज से लेकर खेतीबाड़ी की पूरी जिम्मेदारी निभाती हैं। गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशुओं की माताओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जन्म के नवजात को माता का दूध मिले, इसके लिए जरूरी है कि महिला निरोगी और स्वस्थ रहे। केंद्र के प्रभारी डा. अशोक कुमार शर्मा ने स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद से कम से कम तीन वर्ष तक उसे स्तनपान कराना चाहिए। इस मौके पर डॉ. डीके चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें