फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने से नाराज केदारनाथ लोक निर्माण विभाग संघ 17 नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। इस बीच, ठेकेदारों का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

ठेकेदार संघ के संरक्षक कुलदीप कंडारी और अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने बताया कि ठेकेदार पूर्व से ही ई-टेंडरिंग का विरोध करते आ रहे है। ऊपर से सरकार अन्य शर्तें भी ठेकेदारों पर थोपे जा रही है। नए नियमों से स्थानीय ठेकेदार बेरोजगार हो जाएंगे। कहा कि इन नियमों के विरोध में 17 नवंबर को सभी ठेकेदार जिला मुख्यालय में हथियार डालो आंदोलन के तहत जुलूस निकालेंगे। इसके पश्चात कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों का तहसील परिसर में क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। जगदीश संह, प्रेम सिंह, प्रकाश जोशी, अनूप सिंह रावत, जसोधर प्रसाद अंथवाल, माणिकलाल आदि लोग धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें