फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ तोषी गांव में होगा हेलीपैड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल पहले डीएम हैं, जो जनपद के दूरस्थ तोषी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण करते हुए गांव में हेलीपैड बनाने के लिए ग्रामीणों से प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां आयोजित जनता दरबार में डीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। 60 वर्षीय धंधुली देवी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी वृद्धा पेंशन नहीं मिल पाई है। इस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। बिंदु देवी ने बीमार पुत्र और पुत्री और धुमा देवी ने बेटी के इलाज की गुहार लगाई। इंद्र सिंह ने मानसिक व शारीरिक रूप से बीमार बेटी को विकलांगता पेेंशन दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान शशि देवी ने जिलाधिकारी को गांव की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बरसात से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण की मांग भी की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को कहा। उन्होंने बिजली की लाइनों को ठीक करने और स्कूल भवन की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, ओपी बिष्ट और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें