फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में पूरा करें उरेडा का पवार प्लांट: मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने केदारनाथ में दुग्ध गंगा पर उरेडा व निम की ओर से बनाए जा रहे 2 सौ किलोवाट के पावर प्लांट को एक पखवाड़े के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्लांट से संचालित विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की बात भी कही।
विज्ञापन

शनिवार को केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ दुग्ध गंगा पर निर्माणाधीन पावर प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था निम के कर्मियों से अभी तक हुए कार्य और शेष कार्य के बारे में जानकारी मांगी। मुख्य सचिव ने 15 दिन के भीतर पावर प्लांट का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा। जून 2013 की आपदा में केदारनाथ में उरेडा का पावर हाउस ध्वस्त हो गया था। वर्ष 2015 में निम व उरेडा की ओर से संयुक्त रूप से पुन: 2 सौ किलोवाट पावर प्लांट का कार्य शुरू किया गया। करीब छह माह पूर्व पावर हाउस का कार्य पूरा हो चुका है। उरेडा की ओर से प्लांट से मंदिर के निकट कुछ विद्युत पोल भी लगाए गए हैं, लेकिन पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू नहीं किया जा रहा है। इधर, उरेडा के परियोजना प्रबंधन नीरज गर्ग का कहना है कि पावर प्लांट विद्युत उत्पादन के लिए तैयार है। उत्पादित बिजली को यूपीसीएल के ग्रिड में ट्रांसफर किया जाना है, लेकिन ऊर्जा निगम सहयोग नहीं कर रहा है।
.......
उरेडा की ओर से यूपीसीएल के साथ बिजली खरीद का व्यवसायिक अनुबंध नहीं किया गया है। ऐसे में केदारनाथ में निर्मित पावर प्लांट से उत्पादित बिजली को ग्रिड में ट्रांसफर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मनोज गुसांई, ईई ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें