फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित विजाल्ड व अंग्रेजी जिनियस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। ब्लाक स्तरीय प्राथमिक वर्ग की गणित विजार्ड व अंग्रेजी जिनियस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टॉप पांच पर रहे छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बीआरसी सभागर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ रविकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गणित और अंग्रेजी के प्रति अभिरुचि पैदा करना है। इस मौके पर आयोजित गणित विजाल्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कविल्ठा के आदित्य भट्ट प्रथम, प्रावि झोसी किमाणा के दिव्यांश द्वितीय, कालीमठ के अभिजीत तृतीय, कड़वीधार की निहारिका चतुर्थ व ककोला के यश पांचवें स्थान पर रहे। अंग्रेजी जिनियस में प्राथमिक विद्यालय धानी के अतुल प्रथम, कालीमठ की शालिनी द्वितीय, उषाड़ा की शैलिनी तृतीय, आदर्श प्रावि खुमेरा के अमन चतुर्थ व कडवीधार की अनुष्का पांचवें स्थान पर रही। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। बीआरसी डीएस पुजारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 संकुलों के 112 प्राथमिक विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता के विजेता 36 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ये बच्चे आगामी 27 अक्तूबर को अगस्त्यमुनि में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर बीआरसी डीपी मैठाणी, सीआरसी मनोज शर्मा, अजीतपाल सिंह भंडारी, बीएम नौटियाल, शैलेंद्र राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें