फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। भाजपा सिद्धसौड़ मंडल की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं व लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए जुट जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बस्टा बड़मा में हुई मंडल के शक्ति केंद्र विस्तारक, संयोजक व पालकों व कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा विस्तारक नितिन नवानी ने शक्ति केंद्रों व बूथों पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाने को कहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी परिवारों को शामिल करने मनरेगा में कार्य करने वाले ग्रामीणों का पैसा उनके खातों में डालने व शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े सभी शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति का शासनादेश जारी करने व सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने की। इस मौके पर मंडल महामंत्री जगदीश नेगी, राजमोहन रौथाण, विनोद मैठाणी, पुष्कर सिंह बिरमवान समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें