रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने भरदार क्षेत्र के अंतर्गत पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत 12 किमी लंबे सेमलता-डुंगरा-सतनी मोटरमार्ग का उद्घाटन व भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीण भी खासे उत्साहित नजर आए।
भरदार पट्टी के सेमलता गांव में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी निर्माण ने सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मोटरमार्ग निर्माण की मांग कर रही थी। सड़क सुविधा से वंचित गांव जल्द सड़क से जुड़ेंगे। कहा कि सेमलता, डुंगरा, कफना व सतनी गांव के लिए 12 किमी मोटरमार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 6 करोड़ 94 लाख 67 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवाजाही करने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी।