रुद्रप्रयाग। आगामी 12 जनवरी से पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
पालिका सभागार में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। नगर क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम महोत्सव में प्रमुखता से होंगे। महोत्सव के दौरान नियमित बिजली व पेयजल व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। पांच दिवसीय महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थायी कैंप कार्यालय स्थापित किया जाएगा। बैठक में सभासद अमरा देवी, उमा देवी, सुरेंद्र सिंह रावत, संतोष रावत, लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, रुकमणी देवी, अंकुर खन्ना, एसीएमओ डा. ओपी आर्य, लीड बैंक प्रबंधक एसएस तोमर, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, प्रभारी ईओ संजय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
जखोली में मेला 21 से
जखोली। औद्योगिक पर्यटन एवं कृषि विकास मेले का 21 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ होगा। ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।