फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग नगर पालिका में 2 वार्ड घटे 1654 मतदाता बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। परिसीमन के बाद नगर पालिका रुद्रप्रयाग में बीते चुनाव की तुलना में इस बार दो वार्ड कम हैं, लेकिन 1654 मतदाता बढ़े हैं। जिले की चार निकाय सीटों पर 13752 मतदाता अध्यक्ष व सभासद के 65 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में नगर पालिका रुद्रप्रयाग में नौ वार्ड थे। तब 4383 मतदाता थे, लेकिन इस वर्ष जनसंख्या को आधार मानते हुए नगर पालिका क्षेत्र का परिसीमन किया गया। इसके तहत रुद्रप्रयाग में जहां दो वार्ड खत्म किए गए, वहीं तय सात वार्डों का नया खाका भी बनाया गया। मसलन, मुख्य बाजार पहले वार्ड-5 में था, लेकिन अब यह क्षेत्र वार्ड-2 में शामिल हो गया है। इसी तरह पुनाड़ क्षेत्र पहले वार्ड सात में था। अब इसे वार्ड-6 में शामिल किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में परिसीमन से चुनावी गणित का गुणा-भाग भी बदल गया है। इन सबके बीच पालिका क्षेत्र में वोटरों की संख्या बढ़ी है। इस बार अध्यक्ष व सभासद के 31 प्रत्याशियों के लिए 6037 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 2726 महिलाएं व 3311 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। उधर, नगर पंचायत ऊखीमठ में अध्यक्ष व दो वार्ड सभासद के लिए 2110 वोटर मतदान करेंगे, जिसमें 1094 महिला व 1016 पुरुष वोटर हैं। यहां चुनाव से पहले ही दो वार्डों में निर्विरोध सभासद चुने गए हैं।

नपं तिलवाड़ा में 1926 मतदाता
रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत तिलवाड़ा में 1926 मतदाताओं में 955 महिला व 971 पुरुष वोटर हैं, जो अपना पहला अध्यक्ष और 4 सभासद चुनेंगे। यहां वार्ड-3 में नपं के 49 फीसदी वोटर हैं, जबकि सबसे कम 358 मतदाता वार्ड-1 में हैं।
विज्ञापन


तीन वार्ड और 412 वोटर बढ़े
रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में इस वर्ष तीन वार्ड बढ़े हैं, जिससे वार्डों की संख्या सात हो गई है। यहां 3679 मतदाता हैं, जिसमें 1830 पुरुष व 1849 महिला वोटर हैं, जो अध्यक्ष और तीन वार्डों में सभासद चुनने के लिए वोट करेंगे। चार वार्डों पर सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वर्ष 2013 में यहां पहले निकाय चुनाव में 3267 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें