फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के जख्मों को पीछे छोड़ केदारनाथ यात्रा को मिला नया मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा ने इस वर्ष एक नया मुकाम हासिल किया है। कपाट खुलने के दिन से ही श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जो उत्साह दिखाई दिया, वह निरंतर बना हुआ है। 14 जून तक 47 दिनों में 5 लाख, 95 हजार, 832 श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को आ चुके हैं, जो यात्रा का नया रिकार्ड है।
विज्ञापन

29 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में इस बार कई नए रिकार्ड बने हैं। कपाटोद्घाटन पर जहां 25073 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर केदारनाथ यात्रा में एक अध्याय को जोड़ा। वहीं, पहली बार केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या चारधाम में सबसे अधिक हुई। यहीं नहीं, दर्शनार्थियों की संख्या में केदारनाथ ने बदरीनाथ धाम को भी पीछे छोड़ दिया था।
यात्रा के पहले 10 दिनों में ही धाम में एक लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे, जबकि 17 मई को 2 लाख, 22 मई को 3 लाख, 27 मई को 4 लाख, 1 जून को 5 लाख और 15 जून को संख्या चार लाख के पार हो चुकी है। अकेले मई माह में ही 4 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो यात्रा के इतिहास में एक नया रिकार्ड है। इससे पूर्व कभी भी एक माह में इतने श्रद्धालु केदारनाथ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

वर्ष दर्शनार्थियों की संख्या
2013 312201
2014 40832
2015 154430
2016 309746
2017 471235
2018 595832 (14 जून तक)

इनका कहना है --
आपदा के बाद बीते दो वर्षों में केदारनाथ यात्रा पटरी पर लौट आई थी, उसे इस वर्ष पूरी गति मिल चुकी है। देश-विदेश के श्रद्धालु बिना किसी डर-भय के पैदल मार्ग व हवाई सेवा के जरिए धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

-एनपी जमलोकी, कार्याधिकारी बीकेटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें