फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप-टैक्सी के पहिए थमने से गांवों से कस्बों में लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विभिन्न मांगों को लेकर जीप-टैक्सी यूनियनों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी जनपद के 12 सौ टैक्सी-जीप का संचालन बंद रहा। इस दौरान लोगों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्तयमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, बसुकेदार सहित सिलगढ, लस्या, बांगर, रानीगढ़, धनपुर, बच्छणस्यूं, तल्लानागपुर, कालीमठ क्षेत्र की टैक्सी-मैक्सी सेवा बंद रही। इन क्षेत्रों के लोगों को बाजारों तक आने के लिए और फिर घर जाने के लिए खासा परेशान होना पड़ा। यहां सभी संपर्क मार्गों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। । इस समस्या के चलते बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें