फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग पहुंचने पर सुपर फाइटर अंगद का हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी के चिनग्वाड़-मोलखंडी गांव निवासी सुपर फाइटर अंगद बिष्ट का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रुद्रा कॉम्पलेक्स से केदारनाथ तिराहे तक अबीर-गुलाल के साथ भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़े, बच्चे और महिलाएं भी मौजूद रही।
विज्ञापन

रविवार को रुद्रा कॉम्पलेक्स में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केपी खन्ना व अन्य गणमान्य लोगों ने अंगद की अगुवानी की। दोपहर बाद सुपर फाइटर अंगद यहां पहुंचे। वाहन से उतरने ही उनका मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे पैदल ही नगरवासियों के उल्लास के बीच पैदल ही बाजार के लिए आगे बढ़ गए। बाजार में पहुंचते ही सभी व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने सुपर फाइटर का स्वागत किया गया। केदारनाथ तिराहे तक रैली के बाद मुख्य बाजार में सभा आयोजित की गई। युवाओं ने अंगद के साथ सेल्फी भी खींची। इस मौके पर लोगों ने कहा कि अंगद ने प्रदेश ही नहीं, देश-दुनिया में रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी के माता-पिता का भी इस दौरान माल्यार्पण किया गया। पिता मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि बेटे ने फाइटिंग खेल को करियर के रूप में चुनकर जहां नई मिसाल पेश की, वहीं सफलता प्राप्त कर पहाड़ और देवभूमि उत्तराखंड का मान भी बढ़ा दिया है।
रुद्रप्रयाग के इस युवा ने मुंबई में आयोजित मार्सल किंग फाइट में उत्तर प्रदेश के नवाब की ओर से खेलते हुए शानदार जीत दर्ज की। कहा कि मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता को है। अंगद ने 5वीं तक की पढ़ाई स्थानीय रुद्रा पब्लिक स्कूल से की। जबकि 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय जाखधार से प्राप्त की। देहरादून से बीएससी प्रथम वर्ष के बाद अंगद ने पढ़ाई छोड़ दी और एमबीबीएस की तैयारी करने लगा। इसी दौरान वह मार्शल किंग फाइट का प्रशिक्षण लेने लगा और कुछ ही समय में इस मुकाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें