रुद्रपुर। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग की कार्रवाई जारी है। सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या ने बाजपुर में 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापा मारा। डीएसओ ने बताया कि इस दौरान सात घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
दुकानदारों द्वारा इन सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों (पेट्रोमैक्स) में रिफलिंग की जा रही थी। बताया कि सातों सिलिंडर जब्त कर बाजपुर गैस सर्विस के प्रबंधक के सुपुर्द किए गए हैं। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।