रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय मेले में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विज्ञान की बारीकियों को समझने व समझाने के लिए लघु शोध मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रतिभागियों को मेडल व प्रतीक चिह्न भेंट कर पुरस्कृत भी किया गया।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित विज्ञान मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डायट रतूड़ा के प्रवक्ता डॉ. विनोद यादव ने कहा कि स्कूल स्तर से बच्चों को खोजपरक अध्ययन की भावना जागृत करने के लिए इस तरह के मेले आयोजित किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह भंडारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागी बच्चों के अंदर आत्मविश्वास की प्रशंसा की। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के एई अजय शर्मा, हेमंत चौकियाल, कर्ण सिंह, रिचा, सफीक, कल्पना, अंकिता, लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, दिगंबर राणा, दुर्गा भट्ट, कल्पना रावत, खेम सिंह नेगी, भागमल नेगी, योगंबर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कविता किमोठी, विनोद खोनियाल सहित अभिभावक व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।