फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया सी विजिल एप का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता पर नजर बनाए रखने के लिए बनाए गए सी.विजिल एप की जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व उड़नदस्तों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को सी.विजिल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने व समय पर निस्तारण के गुर सिखाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पोलिंग की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अवकाश पर चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को दो दिन के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों पर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन

इलेक्शन मैनेजमेंट प्लांट की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने फ्लाइंग स्क्वाड अन्य फील्ड टीमों का गठन कर सी. विजिल एप के बारे में बताया। इस एप से जरिए कोई भी आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। आने वाले लोस चुनाव में इस एप का उपयोग किया जाएगा। डीएम ने जोला- बडेथ बूथ की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर संबंधित राजस्व उप निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगने को एसडीएम को निर्देश दिए। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीष गुणवंत ने निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। सूचना विज्ञान अधिकारी संजय नेगी ने बताया कि किसी भी नागरिक द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी एप में डाउनलोड की जा सकती है। इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर झा, एसडीएम सदर देवानंद, देवमूर्ति यादव समेत सभी जोनल, सेक्टर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें