फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्विज में ऊखीमठ ब्लाक रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ऊखीमठ ब्लाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
राजकीय आदर्श इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी एलएस दानू ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। स्कूल स्तर पर छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए लघु शोध व रचनात्मक कार्य जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कक्षाओं में विज्ञान विषय रोचक तरीके से पढ़ाएं, जिससे छात्र-छात्राओं को आसानी से समझ आ सके। इसके बाद थ्री राउंड विज्ञान क्विज में ऊखीमठ ब्लाक प्रथम रहा, जिसमें छात्र अनूप चंद्र, आयुष गैरोला, अनुराग व सौरभ शामिल थे। अगस्त्यमुनि ब्लाक द्वितीय व जखोली तृतीय रहा। शिक्षक पीयूष शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डीपी कोठारी, डायट के प्रवक्ता डा. विनोद कुमार यादव, डीआरपी सुशील गैरोला, बीएस नेगी, रमेश मैठाणी, डीपी शर्मा, लखपत राणा, बीएस तोमर, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान क्विज में आइंस्टीन ग्रुप प्रथम
नरेंद्रनगर (टिहरी)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत यहां इंटर कालेज में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें आइंस्टीन ग्रुप प्रथम रहा। आइंस्टीन ग्रुप में जीआईसी खांकर के अमन सजवाण व रिया, जीआईसी रणाकोट के विवेक चौहान व शिवांगी शामिल थे। आर्यभट्ट ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ ओपी वर्मा ने छात्रों को विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिला विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दूबे और रमसा के जिला समन्वयक राम गोपाल गंगवार ने भी विज्ञान संबंधी जानकारी दी। टीमों का मूल्यांकन सीमा मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर रामाश्रय सिंह, महेश पालीवाल, नवीन पंचपुरी, अशोक कुमार, प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी, शशि भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें