फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैक्सी क्रिकेट क्लब ने जीता बच्छणस्यूं प्रीमियर लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बैरागणा में आयोजित बच्छणस्यूं प्रीमियर लीग का खिताब ग्लैक्सी क्रिकेट क्लब श्रीनगर ने इगल क्लब रुद्रप्रयाग को हराकर अपने नाम किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। विजेता टीम के मोहित को मैन ऑफ द मैच और उप विजेता टीम के विनीत को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इगल क्लब रुद्रप्रयाग की टीम ने 15 ओवर में 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैक्सी क्लब श्रीनगर की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 9वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार दिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों के प्रति गंभीर हों। विशिष्ट अतिथि प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने कहा कि जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ खेलों की भी अहम भूमिका है। इस मौके पर आयोजक दीपक सिलोड़ी, सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, सुरेंद्र रावत, भाजपा जिला महांत्री अजय सेमवाल और ग्राम प्रधान समेत कई लोग मौजूद थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें