फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब, केदारनाथ धाम में रह गए सिर्फ 29 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सोमवार को केदारनाथ से 18 मजूदरों सहित 20 लोग गौरीकुंड लौट आए हैं। अब, धाम में 6 साधुओं सहित 29 लोग रह गए हैं, जिसमें 19 मजूदर और 4 पुलिस के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते 20 और लोग पैदल मार्ग से वापस गौरीकुंड लौट आए हैं। लौटने वालों में वुड स्टोन कंपनी के 18 मजदूरों के अलावा 1-1 एसडीआरएफ और पुलिस के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया धाम में केवल 29 लोग रह गए हैं। बीते आठ दिनों से बिजली, पानी और संचार सेवा के ठप होने से वहां रहने वालों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। बता दें कि बीते रविवार को भी धाम से 32 लोग वापस लौट आए थे। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पूरे पैदल मार्ग पर 3 से 6 फीट तक बर्फ मौजूद है। रामबाड़ा से छानी कैंप तक स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जो लोग धाम में रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात चारों पुलिस जवान स्वस्थ्य व सुरक्षित हैं, उनसे प्रतिदिन बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें