फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे विकास निगम करेगा रुद्रप्रयाग नगर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में पर्यटन और विकास कार्यों के लिए आरबीएनएल (रेलवे विकास निगम) 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि से मरीन ड्राइव, संगम का सौंदर्यीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे। साथ ही जिले के कई स्कूलों में जरूरी सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित 126 किमी लंबी ब्रॉड गेज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण परियोजना में ग्राम पंचायत रतूड़ा और नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र में अवस्थापना विकास कार्यों के अलावा यहां अन्य कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। जो, जिला मुख्यालय में पर्यटन, खेल और स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इन कार्यों में जखतोली से रैंतोली बाईपास तक एक करोड़ की लागत से नदी किनारे तीन किमी मरीन ड्राइव, अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम के दोनों तरफ 70 लाख रुपये में भव्य प्रकाश व्यवस्था, चार करोड़ की लागत से गुलाबराय मैदान का विस्तार व सुधारीकरण व दर्शकों के लिए बैठने की जगह बनेगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 2.5 करोड़ में ऑडिटोरियम निर्माण, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे को कोटेश्वर से लिंक करने के लिए अलकनंदा नदी पर मोटर पुल का निर्माण, चार करोड़ रुपये की लागत से शंकराचार्य अस्पताल का सुधारीकरण व संपर्क मार्ग का सुधार, पुनाड़ में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जाएगा। साथ कलेक्ट्रेट में छोटे-बड़े वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

जीआईसी रतूड़ा का बनेगा नया भवन
आरबीएनएल राजकीय इंटर कालेज रतूड़ा के लिए नया भवन का निर्माण भी करेगा। साथ ही सहित चहारदीवारी के साथ खेल मैदान के अलावा यहां बिजली, पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ स्टॉफ के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कर रहे आरबीएनएल द्वारा नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित ग्राम पंचायत रतूड़ा के अंतर्गत कुछ कार्य किए जाने हैं, जिसकी उत्तराखंड शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए जल्द कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें