फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय को मिले तीन विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ सहित तीन एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती हो गई है। यहां स्वीकृत 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों के सापेक्ष अब सिर्फ तीन पद रिक्त चल रहे हैं। डॉक्टरों की तैनाती से जनपदवासियों को अन्यत्र अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएमएस डा. डीसी सेमवाल ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर, निश्चेतक डा. श्रुति शर्मा और वरिष्ठ गाइनोकोलॉजिस्ट डा. संगीता शर्मा से चार दिन पूर्व ज्वाइनिंग किया है। अब, अस्पताल में प्रसव सहित अन्य ऑपरेशन के मामलों में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही बच्चों का उपचार भी होगा। अब, यहां 19 विशेषज्ञ डॉक्टर हो गए हैं। अस्पताल को जल्द फिजिशियन भी मिल जाएगा। डॉ. सेमवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का कम से कम दो यूनिट खून उपलब्ध रखने और पैथोलॉजी में मरीजों के परीक्षण शाम पांच बजे तक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें