फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण में अनियमितता पर जेई को प्रतिकूल प्रविष्ठ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शंकराचार्य अस्पताल मार्ग निर्माण में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी से भी जेई को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नगर पालिका के वार्ड-3 का भ्रमण करते हुए उमरानारायण मंदिर व शंकराचार्य अस्पताल में हुए विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन मार्ग का जायजा लेते हुए उन्होंने खंडजा और सिमेंट भारी अनियमितता पाई। जिस रास्ते पर 10 सेमी की ऊपरी परत होनी थी, वह पांच सेमी पाई गई। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को 5 सेमी परत के हिसाब से भुगतान करने और जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उसे कार्य से हटाने को भी कहा। इससे पूर्व उन्होंने उमरानारायण मंदिर में हुए कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार और संबंधित विभाग/निकाय के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका को शंकराचार्य अस्पताल के संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें