फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बणथापला मोबाइल टावर से रानीगढ़ के लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के रानीगढ़ पट्टी के बणथापला में भारत संचार निगम (बीएसएनएल) के मोबाइल टावर के आए दिन खराब होने से क्षेत्रीय जनता को संचार सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के जेई से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराते हुए त्वरित टावर ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसएनएल के जेई से मुलाकात की। बताया कि बणथापला गांव के समीप स्थापित मोबाइल टावर के खराब होने से मोबाइल कनेक्टिविटी ठप हो रही है। कहा कि बार-बार अवगत कराने पर भी समस्या की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह में मोबाइल टावर को ठीक करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान नवरतन सिंह, जसपाल सिंह चौधरी, बुद्धि सिंह चौधरी, जगदीश लाल, रघुवीर सिंह आदि लोग मौजूद थे। इधर, जेई अमरीश नेगी ने बताया कि पर्याप्त पावर सप्लाई नहीं होने से बणथापला टावर में कनेक्टिविटी की दिक्कत आ रही है। ऊर्जा निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है। टावर के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति को पुन: पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें