फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने एक दिन का उपवास रखा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/घनसाली। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण व विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की ओर से लोस में किए जा रहे व्यवधान के विरोध में उपवास रखा। पुराने विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश में विकास हो। इसलिए आए दिन किसी न किसी विषय पर व्यवधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार देश के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्प है। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों की सोच हमेशा विकास विरोधी रही है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, कपूर सिंह पंवार, सज्जन बुटोला, डा. अमित रतूड़ी, वाईएस भंडारी, जीबी रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री गंभीर बिष्ट, गौरव चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

वहीं घनसाली में भाजपा कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय में उपवास पर बैठे। उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर संसद की कार्यवाही न चलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपवास पर विधायक शक्ति लाल शाह, धनपाल राणा, कमलेश्वर कंस्वाल, सतीश बधानी, रूकम लाल राही, बिजेंद्र, धूम सिंह जखेडी, आनंद सिंह और नत्थी सिंह आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें