रुद्रप्रयाग। कुसुमगाड-औरिंग मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत ओरिंग के ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मार्ग निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू नहीं हुई तो 10 अप्रैल से भूख हड़ताल की जाएगी।
पंचायत भवन में चल रहे धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। उन्होंने नौ अप्रैल तक प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 10 अप्रैल से गांव में आमरण अनशन शुरू करने की बात कही। धरने पर बैठने वालों में ग्राम प्रधान सहित पूर्व प्रधान वीरभद्र कंडारी, बादर सिंह, गजे सिंह, गबर सिंह, नंदन सिंह, राकेश सिंह, सुमित्रा देवी, गीता देवी, रजपाल सिंह, रेखा देवी, शारदा देवी, संगीता देवी और पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।